रियो डी जनेरियो, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पांच बार के फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील ने ताजातरीन फीफा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
अब ब्राजील ने पहले स्थान पर काबिज चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना से करीबी बढ़ा ली है।
जर्मनी टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है। जर्मनी को हालांकि अपने चार विश्व कप क्वालीफाईंग मैच जीतने के बाद भी नुकसान हुआ है।
शीर्ष-10 में कोपा अमेरिका चैम्पियन चिली को सबसे बड़ी छलांग मिली है। वह दो स्थान की छलांग के साथ चौथे स्थान पर है।
आयरलैंड ने 10 स्थान की छलांग के साथ 23वां स्थान हासिल किया है। बेल्जियम पांचवें, फ्रांस सातवें, पुर्तगाल आठवें, उरुग्वे नौवें और स्पेन 10वे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath