गुरमीत पटकथाएं पहले मुझे पढ़ाते हैं : देबिना

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने बताया कि उनके पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी सभी पटकथाएं पहले उन्हें पढ़ाते हैं।

वर्ष 2008 में टेलीविजन धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभा चुकीं देबिना ने कहा, “‘वजह तुम हो’ उन्हीं फिल्मों में से एक है, जिनकी कहानी मैं पढ़ चुकी हूं। गुरमीत हमेशा कोई भी पटकथा पढ़ने से पहले मुझे देते हैं। मैं उनकी सभी पटकथाएं पढ़ती हूं।”

फिल्म में गुरमीत के लुक के बारे में देबिना ने कहा कि वह काफी शानदार लग रहे हैं।

देबिना ने कहा, “मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा। यह बेहतरीन है और अब मैं फिल्म देखना चाहती हूं। गुरमीत फिल्म में शानदार लग रहे हैं। उनमें अच्छा लगने वाले कलाकारों के सभी गुण हैं।”

विशाल पंड्या निर्देशित फिल्म ‘वजह तुम हो’ में शरमन जोशी और सना खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493