डेविस कप : फाइनल में क्रोएशिया और अर्जेटीना 1-1 की बराबरी पर

जागरेब, 26 नवंबर (आईएएनएस)। डेविस कप फाइनल के पहले दिन क्रोएशिया और अर्जेटीना ने एक-एक एकल मैच जीतकर 1-1 की बराबरी के साथ दिन की समाप्ति की।

क्रोएशिया की ओर से मारिन सिलिस ने पहले एकल मैच में फ्रेडरिको डेलबोनिस को 6-3, 7-5, 3-6, 1-6, 6-2 से हराया।

इसके बाद अर्जेटीना का जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने इवो कार्लोविक को 6-4, 6-7, 6-3, 7-5 से हराते हुए मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

शनिवार को डबल्स मुकाबला खेला जाएगा लेकिन इसमें जीत चाहें जिसकी हो, उसे सिर्फ बढ़त मिलेगी और जहां तक विजेता के फैसले की बात है तो इसकी घोषणा रविवार को ही हो सकेगी, जिस दिन दो उलट एकल मुकाबले खेले जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि क्रोएशिया की ओर से डबल्स मुकाबले में कप्तान जेल्को क्राजान अपने साथी इवान डोगिग या फिर सिलिक से उतर सकते हैं।

जहां तक अर्जेटीना की बात है तो कप्तान जेनियर ओरसानिक को गुइडो पेल्ला और लियोनाड्रो मायेर के बीच से अपने साथी की तलाश करनी होगी।

पोटरो को युगल मुकाबले में नहीं उतारा जाएगा क्योंकि उन्हें रविवार को अहम उलट एकल मुकाबला खेलना है। वह उलट एकल मुकाबले में सिलिक से भिड़ेंगे और इसी कारण उन्हें आराम दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493