कश्मीर में जनजीवन पटरी पर लौटा

श्रीनगर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा बुलाया गया दो दिन का बंद वापस लिए जाने के बाद शनिवार को हालात सामान्य हो गए हैं।

दुकानें, सार्वजनिक परिवहन साधन, अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान, बैंक, डाक कार्यालय और सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू हो गया है।

अलगाववादियों ने अपने पिछले साप्ताहिक कैलेंडर में विरोध प्रदर्शनों को दो दिनों तक के लिए रद्द कर दिया है।

प्रशासन ने सामान्य गतिविधियां बहला करने के लिए श्रीनगर और अन्य स्थानों पर कोई बाध नहीं लगाई है।

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद कश्मीर में लगभग पांच महीनों से हालात खराब रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493