पटना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में मामूली गिरावट तथा कोहरा बढ़ने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “आने वाले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो दिनों तक बिहार के विभिन्न जिलों में कोहरा बढ़ेगा।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, भागलपुर का 16.5 डिग्री तथा गया का 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, गया का 26 डिग्री, भागलपुर का 27.5 डिग्री और पूर्णिया का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath