‘मैं हूं ना’ का सीक्व ल नहीं बना रही : फराह खान

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान का कहना है कि वह एक पटकथा पर काम कर रही हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह अभी ‘मैं हूं ना’ का सीक्व ल नहीं बना रहीं।

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान का कहना है कि वह एक पटकथा पर काम कर रही हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह अभी ‘मैं हूं ना’ का सीक्व ल नहीं बना रहीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘मैं हूं ना’ का सीक्व ल बना रही हैं, फराह ने आईएएनएस से कहा, “हां, मैं एक पटकथा पर काम कर रही हूं, लेकिन मैं ‘मैं हूं ना’ का सीक्व ल नहीं बना रहीं। मैंने उसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कई बार हम किसी बात पर कोई चर्चा या मजाक करते हैं और मीडिया में उसकी चर्चा होने लगती है।”

फराह ने कहा, “लेकिन इस पर कुछ भी ठोस नहीं हो रहा। फिलहाल एक पटकथा पर काम चल रहा है। कहानी बिल्कुल अलग है और उसमें कोई बड़ा अभिनेता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अगर मैं ‘मैं हूं ना’ का सीक्व ल बनाती हूं तो उसकी कहानी अच्छी होनी चाहिए। लोगों को उस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।”

फराह अपने तीनों बच्चों के साथ पालतू पशुओं को गोद लेने के लिए ‘वर्ल्ड फॉर ऑल’ द्वारा यहां आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘एडोप्टेथॉन’ के मौके पर उपस्थित थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493