चीन का सिंगापुर से ‘एक चीन नीति’ पालन का आग्रह

बीजिंग, 29 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने सोमवार को सिंगापुर के नौ बख्तरबंद वाहनों द्वारा कथित तौर पर ताइवान में सैन्याभ्यास करने के मद्देनजर सख्ती से ‘एक चीन नीति’ का पालन करने का आग्रह किया है।

बीजिंग, 29 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने सोमवार को सिंगापुर के नौ बख्तरबंद वाहनों द्वारा कथित तौर पर ताइवान में सैन्याभ्यास करने के मद्देनजर सख्ती से ‘एक चीन नीति’ का पालन करने का आग्रह किया है।

पिछले सप्ताह किए गए अभ्यास के बाद हांगकांग सीमा शुल्क अधिकारियों ने इन्हें जब्त कर लिया था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “इस मामले पर चीनी पक्ष ने सिंगापुर के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है।”

उन्होंने बताया कि चीन की मांग की है कि सिंगापुर हांगकांग के कानूनों का पालन और इस मामले से निपटने में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन) की सरकार के साथ सहयोग करे।

प्रवक्ता ने कहा, “हम सिंगापुर सरकार से सख्ती और ईमानदारी के साथ एक चीन नीति का पालन करने की मांग करते हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493