संवेदनशील, बुद्धिमान फिल्मकारों के साथ काम करना खुशनसीबी : रसिका

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गल का कहना है कि वह संवेदनशील व बुद्धिमान निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करके खुद को खुशनसीब समझती हैं।

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गल का कहना है कि वह संवेदनशील व बुद्धिमान निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करके खुद को खुशनसीब समझती हैं।

मशहूर नाटक ‘द वैजाइना मोनोलोग्स’ के लिए मशहूर रसिका अभिनेत्री नंदिता दास के निर्देशन में एक फिल्म में काम करने वाली हैं। उन्होंने ज्योति कपूर निर्देशित और टिस्का चोपड़ा निर्मित हालिया वेब शो ‘चटनी’ में भी काम किया है।

महिला निर्देशकों के साथ काम करने के बारे में रसिका ने कहा, “मैं संवेदनशील व बुद्धिमान निर्देशकों और निर्माताओं के साथ काम करने के मामले में भाग्यशाली रही हूं और यह संयोग है कि उनमें से अधिकांश महिलाए हैं। लेकिन अगर उनका सफर और करियर दूसरी महिलाओ को प्रेरित करता हैं तो उनकी जरूर सराहना की जानी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इन महिलाओं की सराहना इसलिए नहीं करूंगी क्योंकि वे महिलाएं हैं, बल्कि इस्लिए करूंगी क्योंकि उन्होंने बढ़िया और काबिलेतारीफकाम किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493