जम्मू एवं कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा

जम्मू/श्रीनगर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

जम्मू/श्रीनगर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य के ऊंचे इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा, “इस दौरान पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है।”

हालांकि घाटी में लोगों को जमा देने वाली रात से राहत मिली है, क्योंकि पूरे इलाके में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर हो गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जम्मू शहर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कटरा का रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, बटोट का 9.3 डिग्री, बनिहाल का 5.0 डिग्री और भदेरवा का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “पूरे जम्मू क्षेत्र में रातभर बादल छाए रहे, जिसके कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493