बिहार में मुखिया समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ , 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मुखिया समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, मीरपुर पंचायत के मुखिया सिकंदर (50) कुछ लोगों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए नूरसराय स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए सशस्त्र अपराधियों ने मुखिया पर हमला किया। गोली लगने से सिकंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फारार हो गए। हमले में घायल गुलाबी महतो (40) को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच, घटना से आक्रोशित लोग शव के साथ घटनास्थल के निकट सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493