बिहार में ठिठुरन बढ़ने के आसार

पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली हुई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम में बदलाव होगा। कोहरे का असर कम होगा, जबकि पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से कनकनी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, भागलपुर का 17.5 डिग्री तथा गया का 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, गया का 27.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493