भोपाल, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश मेंराजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान नाडा की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव आया है और नमी बढ़ी है।
कोहरे और धुंध की वजह से जनजीवन प्रभावित है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम में बदलाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह और रात में ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभागों में कोहरे का असर बढ़ने के आसार जताए हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, इंदौर का 12.6 डिग्री, ग्वालियर का 11.6 डिग्री और जबलपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 27.3 डिग्री, ग्वालियर का 27 डिग्री और जबलपुर का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath