हैदराबाद में कार दुर्घटना में 4 की मौत

हैदराबाद, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी रिंग रोड पर सोमवार को एक दुर्घटना के बाद कार में आग पकड़ने से चार युवकों की मौत हो गई।

हैदराबाद, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद के बाहरी रिंग रोड पर सोमवार को एक दुर्घटना के बाद कार में आग पकड़ने से चार युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, रंगा रेड्डी जिले के हयातनगर में पेड्डामंबरपेट में कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई।

पुलिस ने गवाहों के हवाले से कहा कि कार ने तेज गति की वजह से अपना नियंत्रण खो दिया। चंद मिनटों के अंदर ही आग ने उसे अपने लपेटे में ले लिया। इससे सवार सभी लोग की बचाव कार्य से पहले ही जलकर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शिवकृष्ण, शशिधर, राजू और श्रीकांत के रूप में हुई है। इन सभी की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थी। ये वारंगल जिले के निवासी थे।

ये अपने एक दोस्त को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से छोड़कर सुबह करीब छह बजे लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493