राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा, कार्यवाही में व्यवधान (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा में सोमवार को भी नोटबंदी के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते भोजनावकाश से पहले सदन की कार्यवाही दो बार बाधित हुई।

विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर भारी विरोध किया कि लोगों को बैंकों से अपना ही पैसा निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अपराह्न् 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोगों को नकदी की कमी के कारण बेहद परेशानी हो रही है और स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

उन्होंने कहा, “साप्ताहांत के दौरान हजारों लोग हमसे मिले। उन्हें कोई पैसा नहीं दिया जा रहा। उन्हें काफी परेशानी हो रही है।”

आजाद ने सरकार के नोटबंदी के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि अन्य स्थानों को तो छोड़िए संसद परिसर के एटीएम में भी पैसा नहीं है।

इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मुद्दे पर बहस करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमें इस पर बहस होनी चाहिए।”

ऊपरी सदन के उपसभापति पी.जे. कुरियन यह कहते हुए सदस्यों से अपनी सीट पर बैठने का आग्रह करते रहे कि “केवल चर्चा ही एकमात्र उपाय है।”

हंगामा जारी रहने के कारण कुरियन ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

भोजनावकाश के बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने लोगों का पैसा उन्हें वापस दिए जाने की मांग करते हुए भारी हंगामा किया।

शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए फिर से स्थगित कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493