तिरुवनंतपुरम, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल सरकार ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए मंगलवार को एकदिवसीय अवकाश का ऐलान किया है।
इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
जयललिता का निधन सोमवार रात को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में हो गया। वह पिछले 74 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थीं।
उनके निधन से तमिलनाडु की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।
dharmpath.com dharmpath