जयललिता ने अदम्य साहस के साथ जीवन जिया : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्य साहस के साथ जीवन जिया है।

सोनिया ने जारी बयान में कहा, “मैं जे.जयललिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। एआईएडीएमके की नेता और तमिलनाडु के रूप में वह लोगों से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने गरीबों के जीवन में सुधार के लिए कई नीतियां बनाईं।”

सोनिया गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी, मेरा परिवार और मैं स्वयं तमिलनाडु के लोगों और एआईएडीएमके में उनके समर्थकों के दुख और पीड़ा को साझा करते हैं।”

गौरतलब है कि जयललिता का सोमवार रात अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493