नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की धुंध है। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “सुबह हल्की धुंध रहेगी।”
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 फीसदी दर्ज की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath