सेंसेक्स में 44 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.66 अंकों की तेजी के साथ 26,392.76 पर और निफ्टी 14.40 अंकों की तेजी के साथ 8,143.15 पर बंद हुआ।

मुंबई, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 43.66 अंकों की तेजी के साथ 26,392.76 पर और निफ्टी 14.40 अंकों की तेजी के साथ 8,143.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.52 अंकों की मजबूती के साथ 26,403.62 पर खुला और 43.66 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 26,392.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26502.43 के ऊपरी और 26356.02 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 24.4 अंकों की बढ़त के साथ 8,153.15 पर खुला और 14.40 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 8,143.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,178.70 के ऊपरी और 8,130.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 64.28 अंकों की तेजी के साथ 12344.34 पर और स्मॉलकैप 49.39 अंकों की तेजी के साथ 12164.11 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.73 फीसदी), तेल और गैस (1.17 फीसदी), आधारभूत (0.91 फीसदी), ऊर्जा (0.89 फीसदी) और धातु (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के पांच सेक्टरों- तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.73 फीसदी), वाहन (0.38 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.30 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.02 फीसदी)- में गिरावट देखी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493