नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह 100 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से अधिक देरी से चल रही हैं।
उत्तरी रेलवे अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “घने कोहरे की वजह से 100 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।”
अधिकारी ने बताया कि 14005 लिछवी एक्सप्रेस अपने तय समय से 31 घंटे देरी से चल रही है जबकि 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 27 घंटे देरी से चल रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे 15 से 20 ट्रेनें 10 से अधिक घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि 80 से अधिक ट्रेनें दो से पांच से अधिक समय की देरी से चल रही हैं।
घने कोहरे की वजह से 12501 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस और 15602 नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस रद्द हो गई हैं।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड़्डा निगम (डायल) के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली से कोई उड़ान सेवा रद्द नहीं हुई।
dharmpath.com dharmpath