कोलकाता, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। रुइया समूह के चेयरमैन और इंजीनियरिंग कंपनी जेसप के मालिक पवन रुइया को शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्हें रेलवे द्वारा दर्ज शिकायत के संबंध में पश्चिम बंगाल के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।
रुइया के खिलाफ धोखाधड़ी, बेईमानी को लेकर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath