चीन, जापान के बीच वायु, समुद्री संपर्क प्रणाली पर सहमति

बीजिंग, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन और जापान के बीच वायु और समुद्री संपर्क प्रणाली के निर्माण के लिए सहमति बन गई है।

यह सहमति दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच बनी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के विभिन्न विभागों के बीच समुद्री मामलों पर उच्चस्तरीय चर्चा के छठे दौर पर सहमति बनी।

दोनों देशों के बीच मार्च 2017 से पहले समुद्री प्रदूषण पर विशेषज्ञ चर्चा के लिए भी सहमति बनी। इसके साथ ही तस्करी और नशीले पदार्थो की तस्करी जैसे अपराधों को संयुक्त रूप से समाप्त करने के लिए सूचना के आदान-प्रदान के विस्तार पर भी सहमति बनी।

दोनों पक्षों ने मछली पालन प्रबंधन पर सहयोग बढ़ाने और जल्द से जल्द समुद्री अनुसंधान और बचाव समझौते पर हस्ताक्षर की भी प्रतिबद्धता जताई।

चीन और जापान ने पूर्वी चीन सागर पर भी विचार साझा किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493