इंग्लिश प्रीमियर लीग सूची में जीत के साथ शीर्ष पर आर्सेनल

लंदन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 15वें दौर में शनिवार देर रात आर्सेनल ने स्टोक सिटी को 3-1 से मात देकर लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के अमीरात स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आर्सेनल के लिए थियो वॉलकॉट, मेसुत ओजिल और एलेक्स इवोबी ने गोल किए, वहीं स्टोक के लिए चार्ली एडम ने एकमात्र गोल किया।

मुकाबले के पहले हाफ में ही पेनाल्टी हासिल करते हुए एमड ने 29वें मिनट में गोल दागकर स्टोक का खाता खोला। हालांकि, वॉलकोट (42वें मिनट) ने पहले हाफ की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले आर्सेनल के लिए गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

आर्सेनल ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो और गोल दागने के साथ स्टोक की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टीम के लिए ये गोल ओजिल (49वें मिनट) और इवोबी (75वें मिनट) ने किए।

इस जीत के साथ ही आर्सेनल 34 अंकों के साथ लीग सूची में चेल्सी से आगे पहले स्थान पर है। हालांकि, चेल्सी केवल कुल खेले गए मैचों के अंतर के कारण आर्सेनल से पीछे है। उसने अब तक कुल 14 मैच खेले हैं, वहीं आर्सेनल ने 15 मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493