चेन्नई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भीषण चक्रवाती तूफान ‘वर्धा’ के सोमवार दोपहर तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मौसम पूवार्नुमान के अनुसार, हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे के चलते चक्रवाती तूफान सोमवार दोपहर तक वर्धा पार कर सकता है।
मौसम विधाग ने कहा कि चेन्नई के पूर्व में 370 किलोमीटर दूर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम के पश्चिमी केंद्र और आसपास में रविवार शाम से चक्रवाती तूफान कमजोर होने की संभावना है।
नतीजतन, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में शानिवार शाम से 30 घंटे तक भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।
अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर बारिश धीरे-धीरे तेज (7-19 सेमी) होगी। वर्षा तीव्रता अत्यधिक बारिश (7-19 सेंटीमीटर) के रूप में तेज होगी। यह तमिलनाडु जिले के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और नेल्लोर में और सोमवार को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में अधिकतम बारिश (20 सेंटीमीटर के आसपास) होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath