प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर न उतरने की होगी जांच : केशव मौर्य

विश्वरिया के सुहेलदेव रैली स्थल पर काफी मशक्कत के बाद भी प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर लैंड नहीं कर पाया तो भाजपा पदाधिकारी अधिकारी अधिक निराश दिखे। सभा के समापन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बिफर पड़े। बोले कि बहराइच में भाजपा के प्रति जनता का समर्पण देखकर प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर को न उतरने देने की साजिश रची गई। रैली की घोषणा जिस दिन हुई थी। उसी दिन से शासन और प्रशासन अड़ंगेबाजी कर रहा था। अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। सदन में भी मामला उठेगा।

विश्वरिया के सुहेलदेव रैली स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को देखकर मंच पर मौजूद नेता गदगद रहे। सभी ने कहा कि रैली में मौजूद जनता के उत्साह से लग रहा है कि भाजपा की ही सरकार बनेगी। जनता ने सभी दलों को नकार दिया है। इस दौरान राजा सुहेलदेव की वीरता और मोदी के लिए लकी बहराइच का भी उल्लेख भाजपा नेताओं ने करते हुए जनता का उत्साह बढ़ाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493