मप्र में खिली धूप से ठंड से राहत

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह खिली धूप से ठंड से राहत मिली है।

वहीं, मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है।

राज्य में ठंड के साथ रात और सुबह के समय कोहरा और धुंध का असर बना हुआ है। सोमवार को भी सुबह कोहरे और धुंध के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ। हवाओं में घुली ठंडक के कारा ठिठुरन महसूस हुई, लेकिन आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।

इन दिनों मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। रात और सुबह के समय जहां ठंड बढ़ जाती है, वहीं दिन में धूप की चुभन परेशान कर रही है।

मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़ व पन्ना में कोहरा छाया रह सकता है, और रीवा व शहडोल संभागों में शीतलहर चल सकती है।

राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 30.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493