हैदराबाद, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को वरदा तूफान के आने से पहले कई ट्रेनों को रद्द कर दिया और कई के मार्ग बदल दिए। इस तूफान के चेन्नई के पास पहुंचने की आशंका है।
दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) ने आंशिक रूप से विजयवाड़ा चेन्नई अप और डाउन ट्रेनों को गुडुर और चेन्नई के बीच रद्द कर दिया है।
एससीआर के एक बयान के मुताबिक नेल्लौर-सुल्लुरुपेटा मेमू और सुल्लुरुपेटा-चेन्नई मेमू ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।
विजयवाड़ा-चेन्नई सेंट्रल पिनाकिनी एक्सप्रेस और इसकी जोड़ीदार ट्रेनों का का मार्ग बदलकर वाया गुडुर, रेनीगुंटा और अर्राकोनम स्टेशनों से चलाया जा रहा है।
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल अंडमान एक्सप्रेस, पुरी-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अहमदाबाद-चेन्नई सेंट्रल नवजीवन एक्सप्रेस के भी मार्ग बदले गए हैं।
चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा कोरमंडल एक्सप्रेस और चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला गया है।
जिन और ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है उनमें चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस और मदुरै-देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath