बिहार : मुजफ्फरपुर में आलू कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक आलू करोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बखोर गांव के निवासी रामू राय मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बाजार समिति में कारोबार के सिलसिले में आए थे। इसी दौरान अपराधियों ने दुकान में घुसकर राय की गोली मारकर हत्या कर दी।

अहियापुर के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद भागने के दौरान अपराधियों में एक की पिस्तौल गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493