नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 66वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ‘एकजुट भारत’ के लिए अथक कार्य किए।
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 66वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ‘एकजुट भारत’ के लिए अथक कार्य किए।
राहुल ने ट्वीट किया, “सरदार पटेल को याद कर रहा हूं। एक नेता जिसने जाति और धर्म की संकीर्ण दीवारों के पार जाकर अपने अथक प्रयासों के साथ एकजुट भारत के निर्माण के लिए काम किया।”
सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे। उनका जन्म गुजरात के एक छोटे से गांव नाडियाड में 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था। वह भारत के लौह पुरुष ‘आयरन मैन’ के रूप में लोकप्रिय थे। उनका 15 दिसंबर, 1950 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
पटेल को उनकी सेवाओं के लिए 1991 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath