बिहार में घना कोहरा, लुढ़केगा पारा

पटना, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, भागलपुर का 12 डिग्री, गया का 8.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री, गया का 24.7 डिग्री, भागलपुर 23.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493