हैदराबाद में बैंक अधिकारी को गोली मारी

हैदराबाद, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक अज्ञात शख्स ने एक बैंक अधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

केबीएस बैंक की स्थानीय शाखा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मन्मथ दलाई को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

यह घटना मसाब टैंक में हुई।

पुलिस का कहना है कि एक शख्स दलाई के बारे में पूछताछ करता हुआ आया। वह अधिकारी के फ्लैट पर गया और उसके कुछ मिनट बाद ही गार्ड ने गोली चलने की आवाज सुनी।

पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वर राव ने कहा, “एक गोली बैंक अधिकारी के पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से सवार हो गया। हमने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493