दिल्ली में किशोरी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 17 साल की एक किशोरी की उसके घर के सामने मर्सिडीज कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक संभवत: कार मालिक योगेश की थी, जो पीड़िता को जानता था। बताया जाता है कि किशोरी को गोली मंगलवार शाम उसके एक अन्य दोस्त शुभम ने मारी।

मृतका की पहचान नजफगढ़ इलाके के दीपक विहार में रहने वाली सिमरन के तौर पर हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर राजौरी गार्डन दोपहर के भोजन के लिए गई थी।

पीड़िता की मां ने कहा कि उसने वहां कार को पहुंचते देखा। उसने योगेश को दूर जाते हुए भी देखा। इसके बाद गोली चली।

जब उसकी मां बाहर आई तो बेटी को कार में मृत पाया। उसके शरीर से खून निकल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493