दिल्ली में सुबह धुंध छाई

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।”

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। सफदरजंग इलाके में दृश्यता 400 मीटर और पालम में 200 मीटर रही।

एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493