जयललिता को भारत रत्न, नोबेल, मैगसेसे दिया जाए : एआईएडीएमके

चेन्नई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी ने केंद्र सरकार से पार्टी की पूर्व मुखिया और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किए जाने और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग की।

अन्ना द्रमुक ने साथ ही जयललिता को शांति के लिए नोबेल और जनकल्याण योजनाएं चलाने के लिए मैगसेसे अवार्ड दिलवाने के लिए आवश्यक हर कोशिश करने का संकल्प भी लिया।

अन्ना द्रमुक ने यहां पार्टी आमसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया।

इस प्रस्ताव के अनुसार, जयललिता ने खुद को हमेशा एक किसान कहा और राज्य की मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं।

ज्ञात हो कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती (23 दिसंबर) को पहले से ही किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493