हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने नववर्ष की बधाई दी

शिमला, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

अपने एक संदेश में देवव्रत ने कहा कि नया साल राज्य के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

देवव्रत ने यह आशा भी जताई कि राज्य सभी क्षेत्रों में और विकास करेगा।

मुख्यमंत्री वीरभद्र ने अपने संदेश में कहा कि लोगों की कड़ी मेहनत और लगन के कारण हिमाचल प्रदेश आगामी साल में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493