उप्र : आप ने काला झंडा दिखा किया मोदी की रैली का विरोध

कार्यकर्ता कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे और स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर रैली स्थल की तरफ बढ ही रहे थे कि भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कैपिटल तिराहे के पास कार्यकर्ताओं को रोक लिया। जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे, स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर पीएम का विरोध किया और स्तीफे की मांग की। पार्टी के कार्यकतार्ओं ने मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने नोटबंदी का षड्यंत्र कर देश की जनता के साथ धोखा किया है।

इस मौके पर जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने कहा नोटबन्दी के बाद कठिन व मुश्किल दौर से गुजर रहे प्रदेशवासियों की पीड़ा को मोदी जी से कहने के लिए जा रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज लोकतंत्र में जनता अपने प्रधानमंत्री से नहीं मिल पा रही है।

माहेश्वरी ने कहा कि नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने बताया था कि नोटबंदी से कालाधन समाप्त होगा। भ्रष्टाचार कम होगा। नकली नोट खत्म होंगे और आतंकवाद खत्म होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि 50 दिन में उत्पन्न हुई गंभीर जनसमस्याओं एवं अपने चहते उद्याोगपतियों को लाभ पहुचाने व आठ लाख करोड़ के महाघोटाले के खिलाफ पिछले एक महीने से कालाधन, भ्रष्टाचार, नकली नोट और आतंकवाद में कोई कमी नहीं आई और न ही आने वाली है। मोदी ने देश के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने करीबी अमीर उद्याोगपतियों को लाभ पहुचाने के लिए नोटबंदी का खेल खेला है।

उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव में देश के लोगों के साथ जुमलेबाजी की थी। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी रैली कर प्रदेश की जनता के साथ फिर जुमलेबाजी करने आए हैं। लेकिन प्रदेश की जनता बहुत बड़ा परिवर्तन कर भाजपा को इस बार सबक सिखा देगी।

इस दौरान एसपी बागी, कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत्र, नीरज श्रीवास्तव, रेखा कुमार, शुमी वाष्र्णेय, अंजू सिंह, हुश्नआरा, व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493