बिहार में बादल छाए, पछुआ हवा ने बढाई ठंड

पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही चल रही पछुआ हवा से ठंड बढ़ गई है। इस बीच अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा और दिन चढ़ते कोहरा छंटेगा। पछुआ हवा चलने से ठंड में वृद्घि होगी।

केंद्र के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, गया का 10.3 डिग्री, पूर्णिया का 14.8 डिग्री तथा भागलपुर का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री, गया का 22.4 डिग्री, भागलपुर का 23.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493