नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज दिन में आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 800 मीटर रही।
दिल्ली का गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath