नीतीश ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने ओम पुरी के निधन को फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “ओम पुरी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे। उन्हें उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 1990 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वह अपने अभिनय से फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।”

मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493