पूर्वोत्तर परिषद का कैलेंडर 2017 जारी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर परिषद का कैलेंडर-2017 जारी किया। 2017 के लिए पूर्वोत्तर परिषद कैलेंडर की थीम साल के विभिन्न महीनों के लिए ‘मौसमी फलों’ पर आधारित है।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से ‘पूर्वोत्तर पर्यटन विकास परिषद’ (एनईटीडीसी) के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सरकार ने एक अलग पर्यटन विकास एजेंसी का गठन करने का निर्णय लिया है जो देश के एक विशेष भाग पर केंद्रित होगी।

सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर पर्यटन परिषद उन अनेक पहलों के अतिरिक्त है जो पूर्वोत्तर के लिए शुरू की गईं हैं। उदाहरण के लिए किसी भी युवा उद्यमी को प्रारंभिक वित्तीय सहायता देने के लिए ‘वेंचर फंड’ बनाया गया है। मंत्री ने कहा कि भारत में ‘पूर्वोत्तर सड़क क्षेत्र विकास योजना’ (एनईआरएसडीएस) भी क्षेत्र आधारित सड़क विकास कार्यक्रम है जो सड़कों के रखरखाव, निर्माण और उन्हें आगे ले जाने में मील का पत्थर साबित हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493