पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा तथा चल रही पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर रह गया है।
पटना, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा तथा चल रही पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर रह गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, परंतु उसमंे तपिश कम रहेगी। विभाग ने पूर्वानुमन में कहा है कि रविवार को मौसम साफ होने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, भागलपुर का 10.6 डिग्री, गया का 9.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री, भागलपुर 19.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath