पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना, 4 की मौत

कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पास एक बस की ट्रक के साथ टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 40 गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, “सुबह के समय राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर एक लग्जरी टूरिस्ट बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। बस पुरी से कोलकाता आ रही थी।”

पुलि के मुताबिक, बस की रफ्तार बहुत तेज थी। ट्रक में लदी लोहे की छड़े कार में जा घुसी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना का कारण कोहरे की वजह से दृश्यता कम होना बताया जा रहा है।

घायल पर्यटकों को हावड़ा के उलूबेरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा, “घटना के बाद बस का चालक और उसका हेल्पर मौके से फरार हो गए। हम दोनों की तलाश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493