रालोद विधानमंडल दल के नेता दलवीर सिंह बने भाजपाई

अलीगढ़ की बरौली विधानसभा से विधायक रहे दलवीर सिंह को राजधानी लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

दलवीर सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके भाजपा में जाने से राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लगा है। वहीं बरौली विधानसभा वीआईपी सीट है, यहां पर बसपा से पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मैदान में हैं। दलवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने से बरौली विधानसभा के समीकरण ही नहीं बल्कि पूरे जिले के समीकरणों पर प्रभाव पड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493