प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के समर्थन के लिए प्रवासियों को धन्यवाद दिया

बेंगलुरु, 8 जनवरी (आईएएनएस)। नोटबंदी के राजनीतिक विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए प्रधानमंत्री ने रविवार को कालाधन पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए नोटबंदी का समर्थन करने पर प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद दिया।

बेंगलुरु, 8 जनवरी (आईएएनएस)। नोटबंदी के राजनीतिक विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए प्रधानमंत्री ने रविवार को कालाधन पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए नोटबंदी का समर्थन करने पर प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने 14वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के अवसर पर यहां कहा, “मैं कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई के समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं हालांकि राजनीतिक पंडितों ने नोटबंदी को जनविरोधी करार दिया है।”

यहां आयोजित इस सम्मेलन में करीब 1800 प्रवासी भाग ले रहे हैं।

मोदी ने कालाधन, भ्रष्टाचार, जाली नोट और आतंक के लिए धन पर रोक लगाने के लिए आठ नवंबर 2016 को पुराने 500 और 1000 के नोटों पर रोक लगा दी थी। साथ ही लोगों को इन नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया था।

वर्षो से कालाधन और भ्रष्टाचार के देश की अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पर दुख जताते हुए मोदी ने कहा कि समय आ गया है कि हमलोग उन्हें जड़ से खत्म कर दें और ईमानदार लोगों को मर्यादा और सम्मान के साथ रहने में मदद करें।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं इस देश को कमजोर कर रहीं इन दो बुराइयों के खिलाफ जंग में हमलोगों का समर्थन करने के लिए आप सभी के प्रति आभारी हूं।”

हिंदी और अंग्रेजी में दिए 40 मिनट के भाषण में जिस समय मोदी ने नोटबंदी का मुद्दा उठाया अधिकांश श्रोताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इस पर अपनी खुशी का इजहार किया।

मोदी ने कहा, “भ्रष्टाचार और कालाधन हमारी व्यवस्था को अंदर से खा रही थी इसलिए हमें कड़ा रुख अपनाना था और हमलोगों ने लिया।”

मोदी ने प्रवासियों विशेषकर प्रवासी भारतीयों को भारतीय रिजर्व बैंक के नामित दफ्तरों में नोट जमा करने के लिए एक जनवरी से छह माह तक समय विस्तार का लाभ उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “हमलोगों ने प्रवासी भारतीयों के लिए आते ही हवाई अड्डों पर पुराने नोटों की घोषणा करने और उन्हें आरबीआई में बदलने के लिए जमा करने की व्यवस्था की है।”

सरकार ने 31 मार्च 2017 तक भारत में रहने वालों या विदेश यात्रा पर गए लोगों को यदि उनके पास पुराने नोट पड़े हों तो उसकी घोषणा करने के लिए तीन माह का समय दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493