बिहार में मौसम साफ

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। वातावरण में नमी के कारण मौसम शुष्क है, जिससे तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले एक से दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है। दो दिनों के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 12.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493