उप्र : बर्फबारी व पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप खिली है लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी और मध्य हिस्से में शीतलहर का असर जारी रहेगा। बर्फबारी और पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक और गलन बढ़ गई है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि एक दो दिनों तक अगर ऐसी ही स्थिति रही तो पाला पड़ना भी शुरू हो जाएगा और इससे गलन और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, इलाहाबाद का 7.3 डिग्री और आगरा का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493