कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के एक गांव में गुरुवार को एक हाथी मृत पाया गया। वन्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मिदनापुर जिले में रूपनारायण प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी अरनब सेनगुप्ता ने आईएएनएस से कहा, “हाथी की उम्र 15 से 20 साल के करीब थी। उसका शव पश्चिमी मिदनापुर जिले के भटमारा गांव में मिला।”
सेनगुप्ता ने कहा कि हाथी की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath