चीन, यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे

इस प्रदर्शनी का आयोजन यूक्रेन के विदेश मंत्रालय में किया गया। इसमें 30 तरह की चित्रकारी प्रदर्शित की गई जो दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच ऐतिहासिक बैठकों को बयां करती हैं।

इस प्रदर्शनी में लगभग 100 मेहमान आए जिसमें यूक्रेन सरकार के प्रतिनिधि, स्थानीय एवं विदेशी राजनयिक और कारोबारी भी थे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री जायेत्स ने दोनों देशों के बीच सतत विकास संबंधों की सराहना की।

यूक्रेन में चीन के राजदूत डू वे ने कहा कि इस प्रदर्शनी का आयोजन इतने वर्षो में चीन और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास को दर्शाने के लिए किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493