दमिश्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया की सेना ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने राजधानी दमिश्क के एक प्रमुख हवाईअड्डे को निशाना बनाकर राकेट दागे हैं।
सरकार समर्थित ‘सना टीवी’ ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट में सेना के हवाले से बताया गया कि आधी रात के बाद मेजेह स्थित हवाईअड्डे के परिसर में कई रॉकेट दागे गए।
एयरबेस के आसपास के क्षेत्र पर पिछले महीने भी हमले किए गए थे। इसके बाद सीरियाई सेना ने कहा था कि इजरायल रॉकेट एयरबेस के पास गिरे थे।
dharmpath.com dharmpath