उप्र : 5 साल पुराने मामले में डाक मत दोबारा गिनने के आदेश

पांच साल पहले पराजित उम्मीदवार द्वारा दायर इस मामले का निर्णय उस वक्त आया है, जब उप्र फिर विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।

विजय मिश्र गाजीपुर सदर से विधायक हैं। वह विधानसभा चुनाव 2012 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी राजकुमार गौतम को 241 मतों से पराजित कर विधायक बने थे। इस मतगणना में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने डाक मत पत्रों को गिनती करने से रोक दिया था।

इस निर्णय के खिलाफ डॉ. राजकुमार गौतम ने उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दाखिल किया था। करीब पांच वर्षो तक चली अदालती कार्रवाई में उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मतगणना का आदेश दिया है।

पांच साल से चल रहे इस वाद का निर्णय उस वक्त आया है, जब प्रदेश में फिर से विधानसभा चुनाव होना है। अब देखना यह है कि डाक मतपत्रों की दोबारा गिनती के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है और उसका 2017 के विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493