नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भी कड़ाके की ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज सुबह आसमान साफ ही रहेगा लेकिन दोपहर में बदली छाई रह सकती है।”
राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 97 फीसदी जबकि दृश्यता 300 मीटर रही।
यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 25 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
dharmpath.com dharmpath